
भोजपुरी अभिनेताओं ने न केवल भोजपुरी में स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की है, बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा साबित की है। New Bhojpuri Movies

फसल: भारत किसानों का देश है और किसानों की दशा को लेकर पहली बार भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और सुपर हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘फसल’ लेकर आ रहे हैं, जो पैन इंडिया 25 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज होगी। फ़िल्म ‘फसल’ के निर्माता प्रेम राय हैं और फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल किया है। निर्माता ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी के दर्शकों को होली का उपहार होगी। इसलिए वे सभी अपने परिजनों के साथ इस फिल्म को नजदीकी सिनेमा घरों में जाकर जरूर देखें – New Bhojpuri Movies
मद्धिम: एक हत्या की जांच के दौरान, इंस्पेक्टर प्रत्यूष और कांस्टेबल चौबे, हर असफल प्रयास के बाद, एक अद्वितीय वैज्ञानिक आविष्कार की खोज करते हैं जो उन्हें मामले को सुलझाने और हत्यारे को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में मदद करता है। इसे भोजपुरी के अलावा हिंदी(hindi) और मैथिली(Maithili) भाषा में भी डब किया जाना है।


चिंटू की दुल्हनिया – New Bhojpuri Movies: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सदाबहार युवा आइकन प्रदीप पांडे चिंटू की फिल्म चिंटू की दुल्हनिया अब रिलीज के लिए तैयार है। प्रदीप पांडे चिंटू पहले ही कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं और दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। चिंटू की दुल्हनिया (Chintu Ki Dulhania) 20 सितंबर, 2024 दिन शुक्रवार को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसकी जानकारी एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर दी।
दिल लागल दुपट्टा वाली से 2: एक भोजपुरी फिल्म है जो 17 मई, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है और इसमें यश कुमार, शिविका दीवान, किरण यादव और सुशील सिंह मुख्य किरदार में हैं। अन्य लोकप्रिय कलाकार जिन्हें दिल लागल दुपट्टा वाली से 2 के लिए चुना गया था, वे हैं अयाज़ खान, अवधेश मिश्रा और महेश आचार्य।


New Bhojpuri Movies – अवैध: खेसारी लाल यादव ने फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है, मेरे किरदार की यात्रा चुनौतीपूर्ण है और मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ‘अवैध’ केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं है, बल्कि यह समाज में हो रहे अन्याय और शोषण के खिलाफ उठने वाली आवाज है। मैं इस फिल्म से दर्शकों के दिलों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करूंगा। खेसारी लालने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और टीम के योगदान की भी सराहना की और कहा कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया आयाम जोड़ने जा रही है।
कोख: सेरोगेसी वर्तमान समय में एक संवेदनशील मुद्दा है, जहां सेरोगेसी से मां नहीं बन सकने वाली महिलाओं के गोद भरी जाती है। इसी कहानी को लेकर बनी बेहद महत्वपूर्ण भोजपुरी फिल्म ‘कोख’ का ट्रेलर आउट हो गया है।इसमें सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, यशपाल शर्मा और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सेरोगेसी के बीच रिश्तों की परीक्षा लेती ट्रेलर के अनुसार नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक के ऑफिस यूट्यूब चैनल से साल 2024 के पहले दिन ही रिलीज हुआ है, जो अब वायरल है और लोग फिल्म के ट्रेलर को बेहद पसंद कर रहे हैं।


रंग दे बसंती: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ ने इतिहास रच दिया है। पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म को पैन-इंडिया रिलीज किया गया और इसने तीन दिनों में ही शानदार कमाई की। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को देशभर के करीब 250 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसको लेकर विवाद भी हुआ। लेकिन थिएटर्स में ये भीड़ जुटाने में कामयाब रही। भोजपुरी फिल्में पैन इंडिया रिलीज नहीं होती हैं, लेकिन खेसारी की ये फिल्म देशभर में रिलीज भी हुई और तीन दिनों में 45 लाख रुपये का कलेक्शन भी कर लिया। बॉलीवुड या साउथ फिल्मों के लिहाज से तो ये आंकड़ा बहुत कम है, लेकिन किसी भोजपुरी फिल्म का मल्टीप्लैक्स में रिलीज होना और इतना कमा जाना भी बड़ी बात है।
दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ: New Bhojpuri Movies – भोजपुरी स्टार यश कुमार (Yash Kumar) खेसारी लाल यादव की हीरोइन के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाते नजर आएंगे। हाल ही में यश कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुल्हन तो जाएगी दूल्हे राजा के साथ’ (Dulhan To Jayegi Dulhe Raja Ke Sath) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें यश कुमार का धाकड़ अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। यश कुमार और यामिनी सिंह की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके चाहने वाले काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अगर आप उनका ट्रेलर देख चुके हैं तो आपको पता होगा कैसे यश कुमार के सिर पर यामिनी सिंह (Yamini Singh) के इश्क का खुमार चढ़ा नजर आ रहा है। हाथ में बंदूक लिए यश कुमार अपनी दीवानगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। तो वही यामिनी सिंह भी अपनी जुल्फों के आंचल में यश कुमार को संजोए दिख रही हैं।


महादेव का गोरखपुर: रवि किशन की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ 29 मार्च को दुनियाभर में हिंदी और भोजपुरी में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है, जिसमें रवि किशन का किरदार दोबारा जन्म लेकर मुजफर खान से बदला लेता है। फिल्म ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया है। यह पहली पैन इंडिया भोजपुरी फिल्म है, जो हिंदी के अलावा साउथ इंडियन भाषाओं में बनी है। राजेश मोहनन साउथ की फिल्में बना चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने भोजपुरी फिल्म को चुना। डायरेक्टर ने इसकी वजह बताते हुए कहा, ‘हमारे लिए भी भोजपुरी सिर्फ एक भाषा ही नहीं, बल्कि लोगों का सेंटिमेंट है और जब आप किसी भाषा में फिल्म बनाते हैं तो यह मायने नहीं रखता कि उसे आप किस भाषा मे बना रहे हैं। इस फिल्म में वीरभद्र का किरदार रवि किशन जी कर रहे हैं। और जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो आप पाएंगे कि रवि किशन जी ही एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार भी निभा रहे हैं, लेकिन इन दोनों किरदारों में भी अंतर है, दोनों डबल रोल नहीं है, और ना ही दोनों दो जेनरेशन की कहानी है।